बादाम वाली खबर का असर 1 साल बाद छुट्टी के दिन मिली फाइल…
विज्ञापन…
हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। सोशल मीडिया में सरकारी दफ्तर की महिला अधिकारी के टेबल पर बादाम बिखेरने वाला वीडियो जमकर वायरल होने के बाद और हरियर एक्सप्रेस न्यूज के माध्यम से जन-जन तक इस खबर के पहुंचने के बाद आखिरकार 1 साल से गुमशुदा फाइल मिल गई है वह भी शनिवार जिस दिन दफ्तर की छुट्टी थी लेकिन उस दिन दफ्तर खोला गया और सभी कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे और बाकायदा फोन करके व्यक्ति को बुलाकर आम सूचना की जानकारी देते हुए युवक के हस्ताक्षर लिए गए है और बताया जा रहा है कि 1 साल में अब तक उस फाइल पर कोई भी काम नहीं किया गया है। आम सूचना के बाद नामांतरण की कार्यवाही पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। अब सवाल यह उठ रहे है कि जो काम पहले ही हो जाना था। वह काम वीडियो वायरल होने के बाद और खबरों के फैलने के बाद एक ही दिन में कैसे हो गया? सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के कमेंट्स बॉक्स पर यह कमेंट्स किये जा रहे हैं कि महिला अधिकारी आखिर चाहती क्या थी? कुछ लोगों ने यह कहा कि यह सब बादाम का असर है, कि मैडम की याददाश्त वापस लौट आई और फाइल मिल गई। जमकर ट्रॉल हो रही महिला अधिकारी ने भी अब युवक पर मानसिक रूप से प्रताड़ना का आरोप लगाया है, परंतु सोशल मीडिया के यूजर्स के अनुसार सारी गलती महिला अधिकारी की ही बताई जा रही है। देखना यह है कि अब युवक का रुका हुआ काम कितने दिनों में पूरा होता है और महिला अधिकारी द्वारा और क्या कहा जाता है? युवक ने भी महिला अधिकारी के तमाम आरोपों को नकारते हुए कहा है, कि जो कुछ दिख रहा है वह वीडियो में साफ है मैडम झूठा आरोप गढ़ मुझ रही है।




