March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, पंडरी जिला अस्पताल में फल वितरण…

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, पंडरी जिला अस्पताल में फल वितरण…

विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में सेवा का संकल्प, मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को बनाया जनसेवा का पर्व, विधायक पुरंदर मिश्रा की प्रेरणा से मरीजों के बीच बांटी मुस्कान

उत्तर विधानसभा में सेवा और संवेदना की मिसाल, विधायक पुरंदर मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ फल वितरण कार्यक्रम

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से पंडरी जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा और संवेदना के रूप में मनाते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं प्रदेश के सफल नेतृत्व की कामना की।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, भाजपा रायपुर जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, सौरव मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज जगत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं का सेवाभाव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा सराहनीय रही।

अंत में विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास और सुशासन की दिशा में अग्रसर है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews