March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा ने तिल्दा में 30 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात: उत्कृष्ट सरपंचों का किया सम्मान…

विधायक अनुज शर्मा ने तिल्दा में 30 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात: उत्कृष्ट सरपंचों का किया सम्मान…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। तिल्दा जनपद पंचायत कार्यालय में ‘त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए ₹20 लाख की लागत से बनने वाले तिल्दा जनपद भवन में सभागृह व 10 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और ग्राम पंचायतों के उन सरपंचों को सम्मानित किया जिन्होंने अपने गांवों में उत्कृष्ट कार्य कर एक आदर्श स्थापित किया है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि मैं उन हाथों को सम्मानित कर रहा हूँ, जो सही मायने में लोकतंत्र की जमीनी नींव को मजबूत करते हैं। एक सरपंच केवल एक पद नहीं, बल्कि अपने गांव का मुखिया और परिवार का बड़ा होता है। जिन सरपंचों ने आज अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त किया है, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति हो, तो सीमित संसाधनों में भी गांव की तस्वीर बदली जा सकती है।पंचायत राज व्यवस्था में जनपद और ग्राम पंचायत के आपस की कड़ी ही प्रगति का आधार है। आप सभी जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच का सेतु हैं। आज हमने 30 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया है। ये केवल ईंट-पत्थर के निर्माण नहीं हैं, बल्कि आपके विश्वास की जीत है। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास का पैसा सीधे गांव की गलियों और अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। हमारा लक्ष्य केवल बुनियादी ढांचा तैयार करना नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। युवाओं को रोजगार और किसानों को उनकी मेहनत का सही मोल दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता हैं| मेरा कार्यालय आपके लिए 24 घंटे खुला है। आइए, मिलकर तिल्दा क्षेत्र को एक मॉडल ब्लॉक बनाने की दिशा में काम करें।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, उपाध्यक्ष दुलारी सुरेंद्र वर्मा, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, स्वाति वर्मा, वेदराम मनहरे, राजू शर्मा, मिथिलेश साहू, रोशन यादव, सहित क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि, जनपद सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews