March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

SDM एवं तहसीलदार के द्वारा बल्क में फार्म-7 लिये जाने पर रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

SDM एवं तहसीलदार के द्वारा बल्क में फार्म-7 लिये जाने पर रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर एस.डी.एम. और तहसीदार के विरूद्व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही करने की मांग की गई है। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने बताया कि उक्त अधिकारियों द्वारा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों से सांठगांठ कर फार्म-7 का दुरूपयोग कर उत्कल, गरीब, मजदूर, वर्ग विशेष एवं कांग्रेस समर्थित लोगो को चिन्हाकिंत कर मतदाता सूचि से नाम काटने का काम कर रहे है, जिसकी शिकायत हमारे द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि विगत दिनो कांग्रेस कार्यकर्ता अरूण पांडे किसी आवश्यक कार्य से तहसील कार्यालय गए हुए थे वहां उन्होने देखा कि भाजपा के पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष बडे-बडे बंडलों में फार्म-7 तहसील कार्यालय में स्थित निर्वाचन शाखा में जमा कर रहे है। फार्म-7 के संबंध में स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक बी.एल.ए. से 30 की संख्या तक फार्म जमा कराया जाए, किन्तु उनके द्वारा एैसा न करते हुए राजनैतिक पहुंच का इस्तेमाल कर 400-500 की संख्या में फार्म जमा कराया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल कांग्रेसजनों ने तहसीलदार का घेराव किया। घेराव के दौरान तहसीलदार ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा बल्क में फार्म-7 लिये गए है। कांग्रेसजनों द्वारा विरोध किए जाने पर उनके द्वारा कार्यवाही करने की बात कही गई। दो दिनों तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर आज हम सभी मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष दोषी अधिकारियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 एवं 32 के तहत कार्यवाही करने एवं फार्म-7 के जितने आवेदन जमा कराए गए है, उसका अवलोकन करने एवं संबंधित बूथ के सभी दलो के बी.एल.ए. से हस्ताक्षर युक्त पंचनामा कार्यवाही कराकर कार्यवाही संपन्न कराने की मांग की है। एस.डी.एम. रायपुर एवं तहसीलदार रायपुर द्वारा किए जा रहें उक्त कार्यो से आम लोगों में अविश्वास की भावना जागृत हो रही है तथा इससे चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनियता पर सवाल किए जा रहे है।
मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से शैलेष नितीन त्रिवेदी, श्रीकुमार शंकर मेनन, कुलदीप जुनेजा, पंकज शर्मा, आकाष शर्मा, इकराम अहमद, सजमन बाग आदि उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews