विज्ञापन…
हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। भारत देश के अलग-अलग राज्यों से आए हुए शिक्षकों के बीच “बेस्ट टीचर्स अवार्ड 2025” बिलासपुर जिले के व्याख्याता मनोज कुमार यादव व्याख्याता भौतिकी शास्त्र, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्करभाटा, विनय तिवारी, रसायन व्याख्याता, उ मा वि बहतराई और सुशील पटेल बायोलॉजी व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठू नवागांव को प्राप्त हुआ। इसमें 2024 की उपलब्धियों को आधार माना गया जिसके लिए क्राइटेरिया रहा।
• वर्ष 2024 में शैक्षणिक एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ।
• वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के अच्छे परिणामों का रिकॉर्ड।
• वर्ष 2024 में पुस्तक, हैंडबुक या अन्य शैक्षणिक सामग्री का प्रकाशन।
• नवाचारी शिक्षण विधियों एवं प्रौद्योगिकियों का उपयोग।
• वर्ष 2024 में व्यावसायिक विकास या प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी।
• विद्यार्थियों को नियमित रूप से व्यक्तिगत (वन-टू-वन) मार्गदर्शन प्रदान करना।
• वर्ष 2024 में अंतर-विद्यालय सहयोग या प्रतियोगिताओं में भागीदारी।
• वर्ष 2024 में शिक्षा के क्षेत्र में पुरस्कार या प्रमाण-पत्र प्राप्त करना।
डिप्टी डायरेक्टर ए.एन.बंजारा शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों के कार्यों की सराहना की और सभी प्रकार से जीवन में सामंजस्य बनाने के लिए दो कहानी के माध्यम से जीवनदर्शन की जानकारी प्रदान की। जो अत्यंत रोचक और जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्याख्याताओं पुरस्कार मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रसन्नचित हुए।
इस पुरस्कार को आयोजित कर शिक्षकों में ऊर्जा का संचार तथा प्रेरित करने के लिए करने के लिए कलिंग विश्वविद्यालय का सभी शिक्षकों ने हार्दिक धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया है।




