March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

महापौर मीनल पहुँची अब्दुल अंसारी की दुकान, मकान पर नोटिस चस्पा, जल्द होगी कार्रवाई…

महापौर मीनल पहुँची अब्दुल अंसारी की दुकान, मकान पर नोटिस चस्पा, जल्द होगी कार्रवाई…

मासूम का बचपन छीनने वालो पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर की एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई अत्यंत अमानवीय, जघन्य और घृणित घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। यह केवल अपराध नहीं, बल्कि समाज और मानवता पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर को जैसे ही इस अपराध की सूचना प्राप्त हुई, उसी दिन बिना एक क्षण गंवाए तत्काल एक्शन मोड में आते हुए महापौर स्वयं संबंधित आरोपी की दुकान पर पहुँचीं और नगर निगम रायपुर की ओर से अवैध निर्माण पर मौके पर ही नोटिस चस्पा कराया गया। यह केवल नोटिस नहीं, बल्कि कानून का सीधा संदेश है कि अपराधियों के लिए अब कोई ढाल नहीं बचेगी।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों को महापौर ने अंतिम और स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि आरोपी से जुड़े अवैध निर्माण के विरुद्ध नियमानुसार तुरंत, कठोर और निष्कर्ष तक पहुँचने वाली कार्रवाई की जाए।

महापौर ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा—

“मासूम बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

ऐसे दरिंदों के लिए न समाज में जगह है, न प्रशासन में कोई रहम।”

नगर निगम स्तर पर जो भी वैधानिक कार्रवाई बनती है, उसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन इस पूरे मामले में सख्ती, संवेदनशीलता और ज़ीरो-टॉलरेंस नीति के साथ कार्य कर रहा है।

इस कठिन समय में महापौर ने पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट की।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews