March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर के सभी वार्ड पार्षद पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत अपने-अपने घरों की छतों में सोलर पैनल लगवा कर शासन की लोकहितेषी अभिनव योजना का लाभ उठायें – महापौर मीनल चौबे

रायपुर के सभी वार्ड पार्षद पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत अपने-अपने घरों की छतों में सोलर पैनल लगवा कर शासन की लोकहितेषी अभिनव योजना का लाभ उठायें – महापौर मीनल चौबे

सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में रहवासी नागरिकों को पीएम सूर्यघर योजना का अधिकाधिक संख्या में लाभ उठाने जागरूक बनाएं – महापौर की पार्षदों से विनम्र अपील

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समाजहितकारी मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छग राज्य विद्युत पावर वितरण कम्पनी के माध्यम से संचालित अभिनव योजना पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने की विनम्र अपील राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी वार्ड पार्षदों से की है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के सभी पार्षदों से अपने-अपने घरों में सोलर पैनल छग विद्युत पावर वितरण कम्पनी के माध्यम से लगवाकर राष्ट्र हित में विद्युत की बचत करने का सकारात्मक सन्देश देने और अपने-अपने वार्ड क्षेत्र के सभी रहवासी नागरिकों को पीएम सूर्यघर योजना का अधिक से अधिक संख्या में व्यवस्था अंतर्गत अधिकतम लाभ लेने जागरूक बनाने की विनम्र अपील की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews