भाटागांव की सड़कें गड्ढों में, जनता की जान रास्तों पर…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाटागांव की सड़कों की हालत जर्जर और खतरनाक हो चुकी है। हर ओर गड्ढे हैं, जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इन्हीं समस्याओं को लेकर डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भाटागांव वार्ड क्रमांक 61 (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड) में कांग्रेसजनों व स्थानीय निवासियों ने एक किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
शीतला चौक से ओवरब्रिज तक निकाले गए इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की निष्क्रियता पर जमकर नारेबाजी की और गड्ढों का प्रतीकात्मक नामकरण किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद जनता को गड्ढों में मरने के लिए छोड़ चुके हैं।

कांग्रेस नेताओं के आरोप…
आकाश शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस एवं दक्षिण विधानसभा के छाया विधायक) ने कहा कि –
“जनता ने भरोसा करके भाजपा को ट्रिपल इंजन सरकार दी, लेकिन बदले में जनता को सिर्फ गड्ढे और धोखा मिला। हर गड्ढा जनता की पीड़ा का प्रतीक बन गया है। इन्हें नाम दिया गया है— सांसद बृजमोहन अग्रवाल गड्ढा, विधायक सुनील सोनी गड्ढा, महापौर मीनल चौबे गड्ढा और पार्षद रवि सोनकर गड्ढा।”

प्रशांत ठेंगडी (ब्लॉक अध्यक्ष) एवं नवीन चंद्राकर ने कहा –
“नगर निगम में भाजपा की सरकार आने के बाद से जनता असुरक्षित है। भाटागांव में आए दिन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है।”

ब्रम्हा सोनकर (छाया पार्षद, वार्ड 61) ने कहा –
“भाजपा मस्त है और भाटागांव त्रस्त है। छह महीनों से वार्ड की सड़कों पर एक-एक फुट के गड्ढे हो चुके हैं। ओवरब्रिज, केसरी बागीचा रोड, महादेव घाट रोड—सब तालाब जैसे नजर आते हैं। इतने निष्क्रिय पार्षद को तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।”

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग…
ब्रम्हा सोनकर, सतनाम सिंह पनाग, उत्तम साहू, कोमल साहू, ऋषि देवांगन, विनोद ठाकुर, जय सोनकर, दिनेश निर्मलकर, खेम सोनकर, मनोज सोनकर, लष्मीकांत यादव, विष्णु राजपूत, अविनाश शिर्के, नेमु यादव, लाला ठाकुर, विनोद यादव, उत्तम देवांगन, मुन्ना सोनकर, भागवत सोनकर, राजा यादव, ओमकार सोनकर, प्रकाश सोनकर, रवि त्रिपाठी, छवि यादव, सुखचंद सोनकर, करम सोनकर, संतोष निर्मकलर, सुरेंद्र सोनकर, गांधी सोनकर, गुलाब साहू, राजेन्द्र साहू, गौरव राजा सोनकर, रामेश्वर साहू, रूपेश सोनकर, दुर्गेश सोनकर, मुकेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे।



