सर्व समाज प्रमुखों ने झंडी दिखा कर रवाना किया हुसैनी सेना के बाईक जुलूस को…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की 1500 जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हर साल की तरह इस साल भी RHS हुसैनी सेना छत्तीसगढ़ का आज 3 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे औलिया चौक मोती बाग रायपुर से विशाल बाइक जुलूस निकाला गया जिसे पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबडा, मसीह समाज के वरिष्ठ जॉन राजेश पॉल, हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफ़ी द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

यह बाइक जुलूस शहर का गश्त करते हुए औलिया चौक से आेसीएम चौक, फव्वारा चौक, बैरन बाजार से छोटापारा, बैजनाथपारा एवरग्रीन चौक, शास्तीबाजार, नगर घड़ी होते राजातालाब, पंडरी, जेल रोड, मौदहापारा, मौदहापारा थाने के सामने से फूल चौक, तात्यापारा से हांडीपारा, मोमिनपारा, आजाद चौक, ईदगभाटा, लाखे नगर, पुरानी बस्ती, बूढ़ातालाब, चांदनी चौक, सिद्धार्थ चौक, संतोषी नगर मोती नगर से वापस संतोषी नगर चौक होते संजय नगर होता हुआ संजय नगर बकरा मार्केट में समाप्त हुआ।

हुसैनी सेना के प्रदेश संयोजक एजाज कुरैशी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेहाल खान ने बताया कि 3 सितंबर के हुसैनी सेना की बाइक रैली में सभी मोहल्ले के युवा शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कय्यूम अली, शेख अमीन, शेख हफिजुद्दीन, अरशद कुरैशी, जफर इकबाल जिला अध्यक्ष आमिर कालू जनाब, शहर अध्यक्ष सूफी उवैश, अशफाक खान, मो इसरार मो नौशाद मुख्य रूप से मौजूद थे।

आज यानी 4 सितंबर को अस्पतालों एवं वृद्ध आश्रम में कुष्ठ बस्तियों में फल वितरण किया जाएगा और कंबल वितरण किया जाएगा साथ ही 5 सितंबर को निकलने वाले समाज के जुलूस का स्वागत किया जाएगा।



