March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

एनआरएचएम कर्मचारियों का वेतन काटने, बर्खास्तगी का आदेश भाजपा की तानाशाही का प्रमाण…

एनआरएचएम कर्मचारियों का वेतन काटने, बर्खास्तगी का आदेश भाजपा की तानाशाही का प्रमाण…

एनआरएचएम कर्मचारियों की मांग जायज, तत्काल पूरा करें सरकार।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सरकार द्वारा आंदोलनरत एनआरएचएम कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं होने पर बर्खास्त करने के आदेश का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांग जायज है यह एनआरएचएम कर्मचारियों का हक है सरकार तत्काल उसे पूरा करें और आंदोलन को समाप्त कराये। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान एनआरएचएम कर्मचारियों से वादा किया था सरकार बनने के तत्काल बाद पूरा किया जायेगा। आज सरकार बने 21 महीना से अधिक समय हो गया है और मोदी की गारंटी अधूरी है अब एनआरएचएम के कर्मचारी जब भाजपा को उनकी वादा याद दिला रहे हैं अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो सरकार उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने एवं वेतन काटने की तानाशाही फरमान जारी करें। डर भय पैदा करके आंदोलन को कुचलना चाहती है लेकिन एनआरएचएम के कर्मचारी डरेंगे नहीं कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एनएचएम के कर्मचारी 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, जॉब की गारंटी, 10 लाख की कैश लेस बीमा, नियमितीकरण, स्थानांतरण की सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेड पे का निर्धारण और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश की मांग कर रहे हैं यह उनका जायज अधिकार है इसे पूरा करने में सरकार पीछे क्यों हट रही है? आखिर सरकार एनआरएचएम के कर्मचारियों को डरा क्यों रही है? मोदी की गारंटी के नाम से जब वादा किया गया था तब क्या भाजपा के नेताओं को पता नहीं था कि यह वादा पूरा नहीं कर पाएंगे तो सिर्फ वोट लेने के लिए झूठा वादा किया गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र के विरोधी है लोकतंत्र के मिले अधिकारों के तहत एनआरएचएम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय तानाशाही रवैया अपना कर आंदोलन का दमन करना चाहती है लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, हिटलरशाही नीति अपना रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तत्काल एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews