March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

शहीद स्मारक परिसर को ठेके पर देने के फैसले का विरोध कर रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ को मिला कांग्रेस का समर्थन…

शहीद स्मारक परिसर को ठेके पर देने के फैसले का विरोध कर रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ को मिला कांग्रेस का समर्थन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रजबंधा मैदान के पास बने शहीद स्मारक भवन का संचालन, रखरखाव एवं चैपाटी खोलने के लिये, ठेके पर देने की योजना का वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ द्वारा भवन के सामने एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्षन किया गया।

पूर्व मंत्री सत्यनारयण शर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में बलिदान देने वालों की स्मृति के रूप में शहीद स्मारक भवन का निर्माण कराया गया था। निगम प्रशासन कमाई करने के उद्देष्य से उक्त भवन को ठेके पर देने की तैयारी कर रहा है जो कि सरासर शहीदों का अपमान करने जैसा है। इस योजना को स्थगित कराने के लिये हम सभी स्वतंत्रा सेनानी उत्तराधिकारी संघ के साथ कंधा से कंधा मिलाकर लड़ाई लडेंगे।

पंकज शर्मा ने कहा कि शहीद स्मारक भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ के महान नेताओं, नायको और घटनाओं का सम्मान करने के लिये कराया गया था। इस यादगार को रायपुर नगर पालिक निगम ठेके पर देकर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। हमारी विरासत जीवित और जीवंत बनी रहें और इसका दुरूपयोग न हो पाये इसलिये एैसे भवनो को निजी हाथों में सौंपने का हम पुरजोर विरोध करते है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ के लोगो का कहना है कि यह भवन कोई साधारण भवन नहीं है यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है। इस भवन को फूड प्लाजा बनाने का निर्णय पूरी तरह से गलत एवं असंवेदनशील है। इस योजना के स्थगित होने तक हम लगातार आंदोलन करते रहेंगे।

इस धरना-प्रदर्षन मे प्रमुख रूप से कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, प्रमोद चैबे, गिरीश दुबे, श्रीकुमार मेनन, कन्हैया अग्रवाल, डाॅ. सुरेष शुक्ला, शिव सिंह ठाकुर, अजय तिवारी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संघ के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल, अरूण दुबे, अनिरूद्व दुबे, बबीता नत्थनी, के.के. अग्रवाल, पी.आर.अहीर, महेष दुबे प्रवीण दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews