थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग.
अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट।
नाम आरोपीः- प्रताप जाल पिता बाबूलाल जाल उम्र 24 वर्ष निवासी मकान नंबर 11/30 बी.एस.यू.पी. कॉलोनी भटगांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
देसी प्लेन मंदिरा 38 पौवा मात्रा 6.840 बल्क लीटर कीमती 3040 रुपए जब्त किया गया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारों पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध से शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किः- दिनांक 23.05.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि भाटा गांव बी.एस.यू.पी कॉलोनी दर्री तालाब पार एक व्यक्ति दुबला पतला हरा रंग का फूल बांह, टी शर्ट व काले रंग का फुल पैंट पहना है। जो अपने पास प्लास्टिक की बोरी में अवैध रूप से मंदिरा रखकर बिक्री करने के लिए खड़ा हैं मुखबिर से सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम बनाकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के घटना स्थल पर पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहा। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से देशी मदिरा प्लेन रखे मिला आरोपी को विधिवत दिनांक 23.05.2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।



