March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा गर्मी में बेजुबानों के लिए चारा पानी के लिए चलाया जा रहा अभियान…

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा गर्मी में बेजुबानों के लिए चारा पानी के लिए चलाया जा रहा अभियान…

एक प्रयास बेजुबानों के लिए

हरियर एक्सप्रेस, अकलतरा। सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा अकलतरा क्षेत्र के नगर पंचायत नरियरा में पशु पक्षियों के लिए गर्मी के मौसम में चारा, पानी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भुविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नगर पंचायत नरियरा के उपाध्यक्ष व वार्ड 11 के पार्षद सत्येन्द्र दुबे (बबलू), वार्ड 9 के पार्षद व जिला महामंत्री भा ज यू मो आकाश सिंह (अंकु) एवं वार्ड नंबर 10 पार्षद मनोज साहू(मोनू) व अन्य को मिट्टी का चकोर भेट किया गया, इस महत्वपूर्ण अभियान के विषय को ले कर वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा बेजुबानों के लिए पानी चारे के लिए मिट्टी के चकोर बांटकर लोगो को जागरूक कर रहे हैं, पहले अकलतरा नगर पालिका में जनप्रीतिनिधियो सामाजिक कार्यकर्तों को बांटा गया। इसी कड़ी में नरियरा पँचायत में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।ये एक पुनीत कार्य है, हमारी संस्था जनप्रतिनिधियों, समाजिक कार्यकताओं, आम नागरिकों को मिट्टी के चकोर बाट रही है, वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने बताया कि हम मानव बोल कर या किसी से मांग कर अपनी भूख प्यास मिटा लेते है पर पशु पक्षी ऐसा नही कर पाते, इसीलिए हमारी संस्था गर्मी के मौसम में लोगो को मिट्टी के चकोर बांट रही है, वेल विशर फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष रंजना सिंह ने लोगो से अपील की है कि हमारे द्वारा चलाये जा रहे मुहिम में सहयोग प्रदान करें, संस्था के सदस्य दीपक साहू, मोहन कश्यप ने अपील की हैं अपने अपने छत पर बेजुबानों पक्षियों के लिए पानी चारे की व्यवस्था करे, इस मौके पर वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह, सदस्य गौतम साहू, दीपक साहू, मोहन कश्यप, श्रीपाल सिंह, वीरेंद्र साहू, सौरभ सिंह, शरद सिंह, सतीश मनिकपुरी, नितेश कुमार, प्रेम निर्लमकर उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews