March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

गांजा तस्करी करते राजस्थान का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

गांजा तस्करी करते राजस्थान का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत सी जी 04 ढ़ाबा के पास तस्कर को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से 08.410 किलोग्राम गांजा एवं एक नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 193/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.05.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नं0 01 पुराना राजेन्द्र नगर स्थित सी जी 04 ढ़ाबा के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जो अपने पास थैले में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आरोपी की पतासाजी करते हुये आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रतन सिंह निवासी जोधपुर राजस्थान का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रतन सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08.410 किलोग्राम गांजा एवं एक नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 193/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- रतन सिंह पिता विजय सिंह उम्र 38 साल निवासी ग्राम चौपास चौका थाना राजीव गांधी नगर एवं विष्णु कालोनी कमला नेहरू नगर जोधपुर जिला जोधपुर राजस्थान।

कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, प्रमोद वर्ठी, आर. विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, दिलीप जांगडे, केशव सिन्हा, बोधेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह एवं विकास क्षत्री तथा थाना सिविल लाईन से सउनि. लक्ष्मीनारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews