March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…

धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…

पूर्व में आरोपी लाला देवार चोरी, नकबजनी एवं मारपीट के प्रकरणों में जा चुका है जेल।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 03.05.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि देवार डेरा बंजारी नगर रावांभाठा में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा देवार डेरा बंजारी नगर पहुंचकर आरोपी लाला देवार पिता गोवर्धन देवार उम्र 23 साल निवासी आरटीओ कार्यालय के पीछे देवार डेरा बंजारी नगर रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 390/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इसी प्रकार खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खमतराई बाजार के अंदर एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा खमतराई बाजार के अंदर पहुंचकर आरोपी प्रशांत डोमरे पिता इन्द्रकुमार डोमरे उम्र-24 वर्ष निवासी चुलडी थाना किरोडा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) हाल पता खमतराई रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 391/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. लाला देवार पिता गोवर्धन देवार उम्र 23 साल निवासी आरटीओ कार्यालय के पीछे देवार डेरा बंजारी नगर रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर।

02. प्रशांत डोमरे पिता इन्द्रकुमार डोमरे उम्र-24 वर्ष निवासी चुलडी थाना किरोडा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) हाल पता खमतराई रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews