आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम समाज हुआ एकजुट, पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ फूंका आतंकवाद का पुतला…

नवेद खान, रायपुर। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुस्लिम समाज द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जगह जगह आतंकवाद व पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। राजधानी रायपुर तो पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। वहीं शहर के औलिया चौक से शहर सीरतुन्नबी कमेटी व छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज द्वारा आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें शहर सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष सोहेल सेठी द्वारा समाज के तरफ से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और आतंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

कांकेर और कोंडागांव में विरोध प्रदर्शन…
पाकिस्तान के खिलाफ कांकेर व कोंडागांव में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि देश का मुसलमान एकजुट है और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। नेशनल हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का पुतला जलाया गया। उन्होंने पुतले को जूते-चप्पलों से पीटा। प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान हाय-हाय के नारे लगाए। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज देश के साथ है। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रायगढ़ में आतंकवाद के खिलाफ जुलूस…
रायगढ़ जिला में भी मुस्लिम समाज द्वारा जुमा की नमाज़ के बाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ रैली निकाली गई जिसमें कहा गया कि देश के मुसलमान आतंक के खिलाफ एकजुट है। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। देश के मुसलमान आतंक के खिलाफ एकजुट थे और हमेशा रहेंगे।

काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन…
वहीं डोंगरगढ़ मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमा के दिन काली पट्टी बांध कर इस आतंकवादी घटना का विरोध जताया है। समाज के लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या की गई है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्हें ने मांग की है कि पाकिस्तान और आतंकवाद को नस्तनाबूत किया जाए। मुस्लिम समाज ने आतंकवाद का पुतला जलाया है।

गरियाबंद में मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन…
रायपुर, कांकेर, कोंडागांव, डोंगरगढ़, मरवाही, कवर्धा के अलावा गरियाबंद में भी शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हम सभी लोग देश के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पूरे प्रदेशभर में हो रहे हैं प्रदर्शन…
पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने 27 निर्दोष टूरिस्टों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया भी आतंकी हमले में मारे गए थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। सीएम विष्णुदेव साय ने खुद कारोबारी दिनेश मिरानिया की अर्थी को कंधा दिया था और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं।

मुस्लिम युवा ने हिंदुओं को बचाते हुए गवां दी अपनी जान…
इस आतंकी हमले में स्थानीय युवक सैयद आदिल हुसैन शाह ने हिन्दू पर्यटकों की जान बचाते हुए अपनी ही जान गंवा दी। सैयद आदिल हुसैन शाह हिन्दू पर्यटकों को बचाने की कोशिश कर रहे थे तब आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। वह एक आतंकी की बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें गोली मार दी गई। एक गोली गले में और तीन सीने में लगी। जिससे पूरे जम्मू कश्मीर में शोक और क्रोध की लहर फैली है इस बहादुर युवक ने बड़े दिलेरी के साथ मौत को गले लगा लिया। आदिल की साहस को लोग सलाम कर रहे हैं और सरकार से उनके परिवार को मदद करने की मांग कर रहे हैं।

किस राज्य के कितने लोगों की हत्या?
छत्तीसगढ़ से 1
दिनेश मिरानिया
मध्य प्रदेश से 1
सुशील नैथ्याल
जम्मू-कश्मीर से 1
सैयद आदिल हुसैन शाह
हरियाणा से 1
विनय नरवाल (नौसेना अधिकारी)
केरल से 1
एन रामचंदरन
पश्चिम बंगाल से 3
बिटैन अधिकारी
समीर गुहा
मनीष रंजन (आबकारी निरीक्षक)
पंजाब से 1
दिनेश अग्रवाल
उत्तराखंड से 1
नीरज उधवानी
महाराष्ट्र से 6
दिलीप देसले
संजय लक्ष्मण लेले
अतुल श्रीकांत मोनी
हेमंत जोशी सुहास
संतोष जगदाले
कस्तोबे गनोवोटे
आंध्र प्रदेश से 1
जे एस चंद्र मौली
ओडिशा से 1
प्रशांत सतपति
अरुणाचल प्रदेश से 1
टैगे हाल्विंग (भारतीय वायु सेना कॉर्पोरल)
कर्नाटक से 3
भारत भूषण
मधुसूदन सोमीसेट्टी राव
मंजू नाथ राव
गुजरात से 3
यतीश परमार
सुमित परमार
शैलेश भाई कलाथिया
उत्तर प्रदेश से 1
शुभम देवेदी
नेपाल से 1
रुपनदेही से सुदीप नोएपानी



