March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

रायपुर क्राईम ब्रांच का ब्लींकिट के 03 गोडाउन में एक साथ रेड कार्यवाही…

रायपुर क्राईम ब्रांच का ब्लींकिट के 03 गोडाउन में एक साथ रेड कार्यवाही…

थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं देवेन्द्र नगर स्थित ब्लींकिट के 03 अलग – अलग गोडाउन में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा की गई एक साथ रेड कार्यवाही।

हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामाग्रियों की कर रहे थे ऑन लाईन होम डिलीवरी।

आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू, कम्प्यूटर सिस्टम, लैपटॉप, प्रिंटर, बारकोड स्टीकर मशीन, आर्डर डिवाईस मशीन, मोबाईल फोन तथा टाटा 407 वाहन क्र. एम एच 04 जे यू 5458 किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं देवेन्द्र नगर में धारा 4(क), 21(क), 13(क) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाण्ज्यि उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की जा रहीं है कार्यवाही।

Hariyar Express News 

रायपुर। विगत कुछ दिनों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी, ऑन लाईन डिलीवरी कंपनी ब्लींकिट द्वारा हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामाग्रियों का ऑन लाईन डिलीवरी किया जा रहा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल व प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रायपुर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा टेस्ट पर्चेस कर थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं देवेन्द्र नगर स्थित ब्लींकिट के 03 अलग – अलग गोडाउन में रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान तीनों गोडाउन से लगभग 5लाख रूपये कीमत के हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री, कम्प्यूटर सिस्टम, लैपटॉप, प्रिंटर, बारकोड स्टीकर मशीन, आर्डर डिवाईस, मोबाईल फोन तथा टाटा 407 वाहन क्र. एम एच 04 जे यू 5458 रकम लगभग 15 लाख रुपये को जप्त किया गया है तथा आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं देवेन्द्र नगर में धारा 4(क), 21(क), 13(क) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाण्ज्यि उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी (थाना सिविल लाईन के प्रकरण में)

01. लोकेश सागर पिता अनिल कुमार सागर उम्र 29 वर्ष, निवासी सेक्टर 03 देवेन्द्र नगर रायपुर। 

02. विवेक मांझी पिता नरोत्तम लाल मांझी उम्र 25 वर्ष निवासी माता गैरेज के पीछे पंडरी रायपुर। 

गिरफ्तार आरोपी (थाना तेलीबांधा के प्रकरण में)

01. जय दीप मिश्रा पिता राम आश्रय मिश्रा उम्र 32 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी झूलेलाल किराना स्टोर के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर। (तेलीबांधा) 

02. प्रमोद कुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 36 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड सड्डू थाना विधानसभा रायपुर। 

03. नेतराम ढीढी पिता मोहन लाल ढीढी उम्र 28 साल निवासी सतबहनिया मंदिर के पास पुराना राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 

04. आदित्य चौहान पिता कीर्तन चौहान उम्र 27 साल निवासी लक्ष्मी नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर।

05. रहमतुल्ला शेख तिा सरदार रहमान शेख उम्र 43 साल निवासी बडगांव गुजर थाना हिंगना जिला नागपुर महाराष्ट्र (वाहन चालक)। 

गिरफ्तार आरोपी (थाना देवेन्द्र नगर के प्रकरण में)

01. लोकेश्वर साहू पिता कमलेश साहू उम्र 30 साल निवासी हीरापुर आमानाका रायपुर।

02. दयाशंकर बंजारे पिता संतोष बंजारे उम्र 20 साल निवासी लोधीपारा पंडरी रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews