March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अवैधरूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी हितेश कुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे…

अवैधरूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी हितेश कुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे…

थाना आरंग, जिला रायपुर

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना आरंग द्वारा दिनांक 22.01.2025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल ग्राम चपरीद राजा ढ़ाबा के पास से आरोपी हितेश कुमार पटेल पिता रमेशर पटेल 29 वर्ष सा0 गैतरा थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार को अवैध रूप से मो0सा0 क्र0 सीजी 04 पीक्यू 1725 में शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करते कब्जे में रखे कुल 55 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब मात्रा 9.900 बल्क लीटर किमती 6050 रू0 का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध क्र0 41/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानतीय होने से न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:- 

1. हितेश कुमार पटेल पिता रमेशर पटेल 29 वर्ष सा0 गैतरा थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews