August 19, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Uncategorized

ग्राम सांकरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल…

ग्राम सांकरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल…

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में वन महोत्सव: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधारोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने रोपे पौधे, प्रकृति और मां के प्रति आभार जताने का किया आह्वान

सांकरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में मना वन महोत्सव,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ किया पौधारोपण

हरियर एक्सप्रेस, बसना/सांकरा । बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सर्वप्रथम भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि, हरियाली और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधा रोपकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि पेड़ और वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने पर्यावरण संतुलन में पेड़ों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ प्रकृति का वह अनमोल उपहार हैं जो हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान हमें हमारी जन्मदात्री मां और धरती मां, दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है। जिस प्रकार मां हमारा पालन-पोषण करती है, ठीक उसी प्रकार वृक्ष भी पूरी सृष्टि का पोषण करते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ही हमारे आने वाले स्वर्णिम भविष्य की नींव होता है। आप सभी देश और प्रदेश का भविष्य हैं, इसलिए अपनी पढ़ाई के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनें। आज आपके द्वारा लगाया गया एक पौधा केवल पेड़ नहीं बनेगा, बल्कि वह आपकी मां के प्रति आपके प्रेम, सम्मान और जिम्मेदार नागरिक होने का प्रतीक बनेगा। आप सभी इस पौधे की नियमित देखरेख करें और इसे अपने जीवन के एक अमूल्य हिस्से की तरह बड़ा होते देखें।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों को केवल रोपें ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और संवर्धन का भी संकल्प लें।

जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और अपनी मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अनूठा माध्यम है। ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियानों की बहुत आवश्यकता है। जब पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण महिलाएं और छात्र-छात्राएं मिलकर पौधा लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेंगे, तभी हमारी धरा हरी-भरी और समृद्ध बनेगी। आइए, हम सब मिलकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं और आज रोपे गए पौधों की सुरक्षा का पूरा जिम्मा उठाएं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य राम दुलारी सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति जनपद पंचायत पिथौरा कंवलजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष सरपंच संघ एवं सांकरा सरपंच सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरप्रसाद पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार साहू, जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी,मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू, सभापति जनपद पंचायत पिथौरा हेमंत ठाकुर,सीताराम सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा,प्रदेश पदाधिकारी किसान मोर्चा अजय डड़सेना, अध्यक्ष युवा मोर्चा सांकरा विजय चौधरी, अध्यक्ष किसान मोर्चा गोविंद साहू,विकास बघेल,मुरली यदुराज,अध्यक्ष SMDC सर्बीन प्रधान,SDM बजरंग सिंह वर्मा ,SDO वन विभाग डिम्पी बैस,रेंजर अंतरग पांडे,प्राचार्य सेजेस सांकरा डॉ दीपक देवांगन,मंच संचालक रूपेश तिवारी,पत्रकार राजा बाबू उपाध्याय,पत्रकार लोकनाथ खुंटे ,मीडिया प्रभारी शेख हुसैन,गायत्री डड़सेना, भानुमती पटेल,उप वन क्षेत्रपाल बीरेन्द्र पाठक ,विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!