March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

12 चक्का ट्रक चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित काली माता मंदिर के पास से चोरी किये थे ट्रक को।

प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सूचना प्राप्त होने के 04 घंटे बाद पकड़ा गया आरोपियों को।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी 07 बी सी 9172 कीमती लगभग 16,00,000/- (सोलह लाख रूपये) किया गया है जप्त।

आरोपी बजरंगी परिहार पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में बाल संप्रेषण गृह माना में रह चुका है निरुद्ध।

आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 103/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सलीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत से बरामद हुए चोरी हुआ वाहन व आरोपी।

घटना को पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को जल्द से जल्द से आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने एवं ट्रक को बरामद करने तुरंत टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना के संबंध में प्रार्थिया, उसके पति तथा आसपास के निवासियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसपास सहित टोल प्लाजा में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया।

अवलोकन के दौरान यह पाया गया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा ट्रक को चोरी कर चलाते हुए वहां से ले जाया गया है। इसके पश्चात आरोपी द्वारा भागने के लिए जिन-जिन मार्गों का उपयोग किया गया था, उन मार्गों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों को क्रमबद्ध तरीके से फॉलो किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के संभावित मार्गों का पता लगाया गया।

साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा एसीसीयू रायपुर, सलिहा पुलिस (सारंगढ़/बिलाईगढ़) तथा महासमुंद पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए घटना एवं आरोपियों के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई। विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ समन्वय कर प्राप्त तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

सघन पतासाजी एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर निवासी रितेश दास उर्फ माईकल तथा बजरंगी परिहार के रूप में करते हुये दोनों आरोपियों को चोरी हुई वाहन के साथ थाना सलीहा क्षेत्र अंतर्गत पकड़ने में सफलता मिली।

प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी 07 बी सी 9172 कीमती लगभग 16,00,000/-(सोलह लाख रूपये) जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. रितेश दास उर्फ माईकल पिता राजेश दास उम्र 26 साल निवासी शहीद राजीव पाण्डेय नगर बनमाली बस्ती थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. बजरंगी परिहार पिता गोपाल बहादुर परिहार उम्र 19 साल निवासी शहीद राजीव पाण्डेय आशादीप हॉस्पिटल के पीछे थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

कार्यवाही में थाना न्यू राजेन्द्र नगर से निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी, प्र.आर.वीरेन्द्र चौरे एवं आर. शाबिर खान, एसीसीयू रायपुर से सहायक उप निरीक्षक मंगलेश परिहार वो उनकी टीम तथा सलिहा पुलिस (सारंगढ़/बिलाईगढ़) तथा महासमुंद पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews