ख्वाजा गरीब नवाज़ का उर्स पाक 07 जनवरी को…


हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन व दारूल यतामा रायपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में मदरसा रूयते हिलाल कमेटी के सदर क़ाज़ी ए शहर हज़रत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अली फारूकी सा., ने बताया कि आज 01/01/2025 मगरिब से रजब की (पहली) 1 तारीख होगी। इस हिसाब से कल 02/01/2025 से रजब की पहली तारीख होगी। और 07 जनवरी 2025 बरोज़ मंगल को ख्वाजा ग़रीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैह की छट्टी शरीफ मनाई जाऐगी और इस रोज़ छट्टी शरीफ की फातेहा होगी। इस रोज़ सरकार ख्वाजा गरीब नवाज़ रदी अल्लाहो तआला अन्हो के नाम पर उनके चाहने वाले घर-घर में फातेहा का इन्तेज़ाम करते हैं। इस फातेहा की बरकत से घर में बरकतों का नुजूल होता है। मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन में हर महीने की 6 तारीख को पाबन्दी के साथ फातेहा होती है। यह सिलसिला हुजूर मोहसिने मिल्लत के ज़माने से बराबर जारी है।



