March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

धान बेचने में किसानों की परेशानियों को लेकर कांग्रेस का आज ब्लॉकों में धरना, राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा…

धान बेचने में किसानों की परेशानियों को लेकर कांग्रेस का आज ब्लॉकों में धरना, राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को हो रही परेशानियों तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश के सभी ब्लॉकों में 10 दिसंबर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। धरने के बाद स्थानीय सक्षम अधिकारी को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा राज्यपाल से अनुरोध किया जायेगा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की परेशानियों को दूर करने तथा हर किसान का पूरा धान खरीदने का निर्देश सरकार को देंवे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था किसान परेशान है। सरकार की कोशिश है कम से कम धान खरीदी की जाये। सोसायटियों में बारदाने की कमी है, जिससे किसानों को धान बेचने में परेशान होना पड़ रहा। सरकार ने कहा है कि 50 प्रतिशत नये, 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग किया जाये। 50 प्रतिशत पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है, जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है। पुराने बारदाने फटे हुये है जिसमें धान भरा ही नहीं जा सकता, किसानों से कहा जा रहा 50 प्रतिशत बारदानो की व्यवस्था स्वयं करो उसका भुगतान किया जायेगा, लेकिन किसानों के बारदाने का पैसा भी नहीं मिल रहा। टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा, नंबर ही नहीं आ रहा। टोकन कटने की तारीख से 7 से 10 दिन बाद धान बेचने के लिये किसानों को बुलाया जा रहा है। 15 दिन बाद तक का भी टोकन नहीं मिल रहा। इलेक्ट्रॉनिक कांटा में जो तौलाई हो रहा है उसमें 1.5 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम अधिक तौला जा रहा है। सोसायटियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण जगह की कमी है। धान के बोरे जाम है। जगह का अभाव हो गया है। पूरे 21 क्विंटल धान की खरीदी नहीं हो रही, किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में यह आंदोलन चलाने जा रही है। हमारा आंदोलन किसानों की समस्या दूर होने तक जारी रहेगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews