March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

ऑटो में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मामला उजागर…

ऑटो में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मामला उजागर…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मनेन्द्रगढ़ के पास भरतपुर सोनहत विधानसभा के चनवारीडाँड़ गांव की एक महिला ने अस्पताल जाते समय ऑटो में बच्ची को जन्म दिया। महिला और नवजात दोनों सुरक्षित हैं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज चल रहा है।
महिला को लेकर मितानिन ने 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया था, लेकिन गाड़ी उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मोहल्ले के ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा। रास्ते में दर्द बढ़ने पर महिला की डिलीवरी ऑटो में ही हो गई।
यह पहली बार नहीं है जब मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में गाड़ी न मिलने की समस्या सामने आई है। कुछ दिन पहले भी गाड़ी न मिलने पर मरीज को खाट पर लाया गया था। यह घटना प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करती है।
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का गृह जिला है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी यहां की गंभीर स्थिति को दर्शाती है।
जिस महिला ने बच्ची को जन्म दिया है, वह भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की निवासी है। इस क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हैं। इसके बावजूद, इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सामने आई है।
महिला और नवजात दोनों फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन यह घटना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को उजागर करती है। गाड़ी उपलब्ध न होने के कारण महिलाओं और मरीजों को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, यह घटना उसका जीता-जागता उदाहरण है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews