March 13, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

प्रदेश में अपराधिक घटनाओं के साथ डिजिटल अपराध से भय का माहौल – धनंजय सिंह ठाकुर

प्रदेश में अपराधिक घटनाओं के साथ डिजिटल अपराध से भय का माहौल – धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा सरकार डिजिटल अपराधियों को रोकने में भी असफल

प्रदेश में अपराधों के कारण आम आदमी का जान-माल असुरक्षित

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के साथ डिजिटल अपराध से भय का माहौल है। आम जनता, घर, बाहर, बाजार, स्कूल, ऑफिस में असुरक्षित महसूस कर ही रही है अब अपराधी डिजिटल माध्यम से भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी में चार दिन के भीतर तीन बड़े डिजिटल अपराध हुए हैं। पंडरी, देवेन्द्र नगर, गंज थाना क्षेत्र में एलआईसी अफसर, डाक्टर सहित सभ्रांत लोगो को अपना शिकार बनाया। अपराधी बैखौफ होकर नकली वर्दी पहनकर विडियो काल करके खुलेआम जनता को ठग रहे है। शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर लूट रहे है। कर्मचारियों के भविष्य निधि का फंड तक इस सरकार में सुरक्षित नही रहा है। पूरे प्रदेश में इसी तरह की घटना लगातार हो रहा है। फर्जी सुप्रीम कोर्ट बनाकर सुनवाई की जा रही है। कोई खुद को पुलिस अधिकारी, सीबीआई, इंकम टैक्स अधिकारी, ईडी अधिकारी, कस्टम अधिकारी, मुंबई क्राईम ब्रांच के अधिकारी बताकर डिजिटल माध्यम से जनता को डराकर पैसा लूट रहे है। जिसे रोकने में भाजपा की सरकार असफल रही है। भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ अपराधियों के गिरफ्त में है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के 11 महीने में प्रदेश में हर प्रकार से अपराध करने वाले मौजूद है रेप, गैंग रेप हत्या, सामूहिक हत्याकांड, लूटपाट, छेड़छाड़, गोलीबारी, चाकू बाजी, अवैध नशीले वस्तुओं के तस्कर के साथ डिजिटल अपराधी भी आतंक मचा रहे हैं। सरकार इन अपराधियों को रोकने में असफल साबित हो गई है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews