
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भिलाई में तालाब के नामकरण की असहमति जता रहे कुरूद गांव के निवासियों से वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन के द्वारा की गई अभद्रता तथा एक युवक के गला पकड़ कर धमकाने की हम कड़ी निंदा करते है, अगर जनता अपने चुने हुये जनप्रतिनिधि के पास जाती है तो भाजपा के विधायक गला पकड़कर दादागिरी करते है यह कौन सा लोकतंत्र है? जनता हमारे लिये भगवान के समान है। लेकिन जनता को धमकाना, डराना यह सरकार की तानाशाही है और सरकार अपराध को नही रोक पा रही है। इस मामले से स्पष्ट है सरकार के विधायक सत्ता के नशे में चूर हो चुके है और जनता को डरा रहे है। ईश्वर साहू का बेटा उन्होने भी जनता से मारपीट किया है, क्या यही सुशासन है? स्वास्थ्य मंत्री पत्रकारों को धमकी देता है। सरकार अपने विधायकों को नही रोक पा रही है तो अपराधीयों को क्या रोकेंगी? यह घटना निंदनीय है इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की व्यापारी विरोधी, छत्तीसगढ़िया विरोधी आचरण को कांग्रेस दक्षिण के चुनाव में जनता के बीच लेकर जा रही है। जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।



