March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया…

‘भारत ने “अनमोल रत्न” खो दिया’

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि भारत ने रतन टाटा जी के रूप में एक महान सपूत खो दिया। उनके निधन का दु:खद समाचार मन को झकझोर देने वाला है। देश ने अपना एक “अनमोल रत्न” खो दिया है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। अपने परोपकारी और नवाचारी नजरिए से उन्होंने उद्योग जगत में खास मुकाम हासिल किया था। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के अपने कार्यों से औद्योगिक क्षेत्र से इतर समाज के सभी वर्गों के बीच प्रतिष्ठा अर्जित की थी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews