March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

दिल्ली में हुई सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल हुए संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव और सांसद रूप कुमारी चौधरी…

दिल्ली में हुई सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल हुए संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव और सांसद रूप कुमारी चौधरी…

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिला मार्गदर्शन ,छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत की अपनी रिपोर्ट

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर ने सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की तथा सदस्यता अभियान को और अधिक तेज गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में लक्ष्य अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता टोली की सदस्य व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews