March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान की शुरूआत…

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान की शुरूआत…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। महिला कांग्रेस के 40 वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित करने और महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर आज राजीव भवन, शंकर नगर रायपुर में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी सुनीता सहरावत ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। 15 सितंबर 2024 को महिला कांग्रेस देशभर में अपना 40 वा स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इसी के साथ ही कल दिनांक 15 सितंबर 2024 से महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। यह सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन होगा, इस सदस्यता अभियान में हर वर्ग की महिलाएं जुड़ सकती है। 100 रूपये की फीस ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद महिला 5 साल तक के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती है। फीस जमा करते ही हर महिला सदस्य को ऑनलाइन सदस्य होने का सर्टिफिकेट भी प्राप्त होगा, इस अभियान को भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के निर्देश में वार्ड, ब्लॉक, जिला, राज्य, केंद्र शासित प्रदेश सभी जगह महिला कांग्रेस के द्वारा पहुंचाया जाएगा, इसी कड़ी में कल छत्तीसगढ़ के हर जिले में एक ही समय पर दोपहर 12ः00 बजे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में एक साथ महिला कांग्रेस के नए सदस्यता ऐप का भी शुभारंभ किया जाएगा।

उक्त प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्रभारी शकुन डहरिया, महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रवक्ता प्रगति वाजपेई, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के महासचिव हाजरून बानो, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यालय प्रभारी एवं महासचिव अनुषा श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव गंगा यादव एवं जिला अध्यक्ष ममता राय मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews