March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

अटल जी ने राजनीतिक अस्थिरता दूर कर आधुनिक भारत की नींव रखी थी : जम्वाल

अटल जी ने राजनीतिक अस्थिरता दूर कर आधुनिक भारत की नींव रखी थी : जम्वाल

भारतीय राजनीति में अटलजी की पहचान एक सर्वमान्य चेहरे के रूप में थी : साय

पुण्यतिथि पर अटलजी को प्रदेश कार्यालय में भाजपा जनों ने दी श्रद्धांजलि

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अटलजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जम्वाल ने अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को दूर किया था। देश को सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण विकास का मॉडल अटल जी ने ही दिया था। अटल जी की सरकार में चलाए गए अंत्योदय के कार्यक्रम उनकी दूरदर्शिता को प्रदर्शित करते हैं। श्री जम्वाल ने कहा कि अटल जी का लगभग छह दशक का सार्वजनिक जीवन पूर्णतः निष्कलंक रहा। उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने अटल जी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में अटलजी की पहचान एक सर्वमान्य चेहरे के रूप में थी। स्वतंत्र भारत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सान्निध्य में अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन का शुभारंभ किया था। अटल जी को लगातार 10 बार लोकसभा एवं दो बार राज्यसभा में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था। श्री साय ने कहा कि आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, उनकी कविताएं और भारतीय राजनीति के उनके मूल्य एवं सिद्धांत सदैव हमें एक नई प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews