March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपने ही सरकार को पत्र लिखकर समस्याओं का निराकरण करने आग्रह करना पड़ रहा…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपने ही सरकार को पत्र लिखकर समस्याओं का निराकरण करने आग्रह करना पड़ रहा…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शासकीय सेवको की समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह करना पड़ रहा है। इससे स्पष्ट है सरकार के काम काज से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन नाखूश है। दिख भी रहा है, भाजपा के नेता व विधायक, आम जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित है। कई बार सार्वजनिक मंचो से विरोध प्रकट कर चुके है। यह सब सरकार में बैठे नौसिखिया मंत्रियों के कारण हो रहा है। जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह हाल है तो आम जनता का तो भगवान मालिक है, यह सरकार न तो किसी के सुन रही है, न किसी के हित में काम कर रही है। 8 महीने में ही भाजपा की सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। हर वर्ग इस सरकार से हताश और परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता व लंबित एरियर्स के भुगतान एवं अन्य मुद्दों के निराकरण के लिए आंदोलन की चेतावनी देनी पड़ रही है। किसान खाद, बीज के लिए आंदोलन कर रहे हैं। युवा रोजगार के लिए अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक संघ भी सरकार के युक्तियुक्तकरण के फैसले के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है । बस्तर में थानेदार और खनिज माफियाओं ने साठगाँठ कर पत्रकार को झूठे मामले में फंसा कर आंध्रा में गिरफ्तार करवा दिया। भाजपा नेताओं को थाना में एफआईआर दर्ज कराने पीड़ित पक्ष के साथ आंदोलन करना पड़ रहा है। हर तरफ अराजकता दिख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का नारा देने वाली सरकार में तो इंजन ही नहीं है, सारे काम रिमोट से चलते हैं, कोई भी फैसला लेने के पहले दिल्ली दरबार में हाजिरी लगानी पड़ती है, फाइल ले जाकर दिखाना पड़ता है, यह असहाय सरकार है। इससे कर्मचारी, किसान, युवा, व्यापारी, महिलायें सभी वर्ग हताश, परेशान और नाखुश है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews