मुख्यमंत्री साय को शिव महापुराण कथा में शामिल होने का मिला न्योता, भिलाई में 25 से 31 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से होगा कथा का वाचन…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण वाचन कार्यक्रम के आयोजक समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उन्हों ने शिवमहापुराण कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवमहापुराण कथा का आयोजन भिलाई के जयंती स्टेडियम ग्राउंड में 25 से 31 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने शिवमहापुराण कथा में आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।





