April 18, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा के विधायक और नेता कानून का मखौल उड़ा रहे हैं – धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा के विधायक और नेता कानून का मखौल उड़ा रहे हैं – धनंजय सिंह ठाकुर

विधायक ईश्वर साहू के पीए पुलिस जवान के साथ मारपीट की तो रिकेश सेन जबरदस्ती सरकारी बंगले पर कब्जा किया

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है जंगल राज कायम हो गया है। भाजपा के विधायक और नेता कानून का मखौल उड़ा रहे हैं विधायक ईश्वर साहू के पीए पुलिस जवान के साथ मारपीट करते हैं, भिलाई के विधायक रिकेश सेन पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दिए गए सरकारी बंगला पर जबरदस्ती अपने लोगों के साथ प्रवेश करते हैं। जनकपुर जनपद पंचायत भरतपुर के जनपद उपाध्यक्ष भाजपा नेता दुर्गा शंकर मिश्रा ने तहसीलदार के साथ गाली गलौज किया उन्हें देख लेने की धमकी दिया। आरंग में अवैध खनन रोकने गए अधिकारी के साथ मारपीट किया गया। कहीं पटवारी को धमका रहे हैं तो कहीं अन्य विभाग के अधिकारियों को धमका रहे। आखिर प्रदेश में हो क्या रहा है? प्रदेश में नियम कायदे हैं भी कि उन्हें भी फ्रीज कर दिया गया। जब भाजपा के नेता और विधायक ही कानून को ठेंगा दिखाएंगे ऐसे में आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा। यह घटनाएं पुलिस के आत्म बल को तोड़ने वाली है। सरकारी अधिकारी, कर्मचारी पर भाजपा नेताओं का खौफ दिख रहा है कुछ दिन पहले भाजपा के कार्यकर्ता ने एसडीएम को धमकाने का भी काम किया था स्कूलों के शिक्षकों को डराया धमकाया जा रहा है ट्रांसफर करा देने की धमकी दी जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है और आपराधिक घटनाओं के ज्यादातर मामले में शामिल लोगों का संबंध भाजपा एवं उनके अनुषांगिक संगठनों से है। रेत खनन को लेकर आये दिन विवाद हो रहे हैं और सरकार के मुखिया मौन है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के मुखिया को इन विषयों पर संज्ञान लेना चाहिए और भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो यह सुनिश्चित करना चाहिए कानून को निश्चिंत होकर काम करने देना चाहिए और माफियाओं पर विराम लगना चाहिए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews