March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

“मुस्लिम महासभा” का आयोजन कल 4 जुलाई को रायपुर में, पूरे छत्तीसगढ़ से मुस्लिम समाज प्रमुख होंगे शामिल…

“मुस्लिम महासभा” का आयोजन कल 4 जुलाई को रायपुर में, पूरे छत्तीसगढ़ से मुस्लिम समाज प्रमुख होंगे शामिल…

मुस्लिम समाज को टारगेट करते हुए आरंग हत्याकांड व लगातार निशाना बनाया जाने से काफी नाराज है मुस्लिम समाज…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज के द्वारा 4 जुलाई को रायपुर में मुस्लिम महासभा होने जा रही है जिसमे पूरे प्रदेश से मुस्लिम समाज के मुतवल्ली, दरगाह कमेटियों के सदर व प्रत्येक जिले के जिम्मेदार सीरत कमेटी अंजुमन सदर शामिल होने जा रहे है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस बैठक को महासभा/महापंचायत का नाम दिया गया है और इसका मकसद लगातार एक समुदाय को निशाना बनाते हुए जिस प्रकार हमले हो रहे है व परेशान किया जा रहा है इसके खिलाफ आवाज बुलंद कर मौजूदा सरकार को अपनी नाराजगी से अवगत कराना होगा।

महासभा में शामिल होने वाले मुस्लिम प्रमुखों ने कहा है कि अब से पहले देश के अन्य प्रदेशों से खबर मिलती थी कि मॉब लिंचिंग के तहत मुस्लिम की हत्या कर दी गई, कभी भी कही भी झगडे फसाद पर टारगेट करते हुए एक जाति वर्ग के लोगो के नाम से पूरे देश मे हल्ला मचाया जाता रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ हमारा इन तमाम घटनाओं से अलग बेहद ही शांत व इस प्रदेश में भाईचारा कायम था, परंतु हाल ही में रायपुर के आरंग में घटी घोर निंदनीय घटना जिसमे गौ तस्करी का नाम देते हुए 3 मुस्लिम युवकों की भैसा परिवहन करने पर बेरहमी से हत्या कर दी गई, कुछ समय पूर्व बेमेतरा जिले के बिरनपुर में मुस्लिम चरवाहों की हत्या व तिल्दा में एक मस्जिद के इमाम पर हमला कर लहू लुहान हालत में जुलूस निकाला गया, कवर्धा में समाज के नौजवान युवको को झूठे हत्याकांड में फसाना व आतंकी बना कर जेल भेजना, तेलीबांधा मस्जिद में पथराव कर मुस्लिम समाज के खिलाफ सड़क पर आपत्तिजनक नारे लगाने की घटना इस तरह की घटनाओं ने छत्तीसगढ़ को भी बदनाम करने व कलंकित करने का काम किया है।

मुस्लिम समाज मे इन तमाम घटनाओं को लेकर काफी नाराजगी है व इसके लिए अब सभी मुस्लिम समुदाय के लोग एक होकर इस बुराई से लड़ने की तैयारियों के चलते महासभा के माध्यम से निर्णायक कदम उठाने उचित फैसला लेते हुए संविधान के दायरे में रहकर प्रदेश का भाईचारा सदभाव को बचाने एकत्रित होने जा रहे है। इस मुहिम के तहत पूरे देश मे संदेश देते हुए सभी पीड़ित वर्ग, समुदाय को जोड़ा जाएगा और पूरे देश मे ये मुहिम चलाई जाएगी जहां भी इस तरह की घटनाओं पर बेगुनाहों को फसाया जाएगा तो आवाज को बुलंद किया जाएगा अब चुप नही बैठेंगे और न्यायपालिका पर विश्वास रखते हुए न्यायालय तक जाएंगे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews