March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 111वें मन की बात को विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंदिर हसौदवासियों के साथ सुना…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 111वें मन की बात को विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंदिर हसौदवासियों के साथ सुना…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात देशवासियों को जागृत और प्रेरित करने का महाअभियान हैं – गुरु खुशवंत साहेब

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात जनता और प्रधानसेवक के बीच संवाद का सेतु हैं। मन की बात के सीधा प्रसारण को आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी मंदिर हसौद नगर पालिका के नगरवासियों के साथ पुरे उत्साह और उमंग के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम आज देश के सबसे प्रसिद्ध कार्यक्रम बन गया है। मन की बात में कल, आज और कल की बाते समाहित रहती हैं।

मन की बात के 111वें संस्करण पर जानकारी देते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनाव आयोग और उससे जुड़े सभी कर्मियों को सफल संचालन के लिए बधाई देते हुए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। माननीय प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण की अपील की है। आइये हम सभी एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करें एवं #Plant4Mother हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर अन्य लोगो को भी इस अभियान में सम्मिलित होने में लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री जी ने हुल दिवस, माँ के स्नेह व महत्व, कार्थुम्बी छाते, टोक्यो ओलम्पिक, कुवैत रेडियों, तुर्कमेनिस्तान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा अनावरण, योग दिवस, आंध्रप्रदेश के अरकु कॉफी, जम्मू कश्मीर की स्नो पीस, आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन के 50 साल पुरे, बेंगलुरु के कब्बन पार्क की जानकारी मन की बात के मध्याम से प्रमुख रुप से दी।

गुरु खुशवंत साहेब विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात केवल एक कार्यक्रम ही नहीं हैं बल्कि यह एक महाअभियान हैं देशवासियों को प्रेरित करने का, नागरिकों को जागृत करने का, देश की ताकत से अवगत कराने का। मन की बात के माध्यम से नागरिकों को नवीन अविष्कारों के साथ-साथ पुरस्कार व घटनाओं की भी जानकारी मिलती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मन की बात के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की जानकारी देते हुए उनके कार्यों की चर्चा करते हैं तो यह पल करोड़ों लोगो के लिए प्रेरणा बन रही होती हैं। यही प्रेरणा एक दिन समाज के साथ-साथ देश का नाम रोशन करती हैं।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews