November 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

विकास सिर्फ विज्ञापनों में दौड़ रहा है, आम जनता गड्ढों और धूल में फंसकर दम तोड़ रही है – कांग्रेस

विकास सिर्फ विज्ञापनों में दौड़ रहा है, आम जनता गड्ढों और धूल में फंसकर दम तोड़ रही है – कांग्रेस

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सड़कों के हाल, उड़ती धूल, जगह-जगह फैली गंदगी और बेहाल ट्रैफिक जाम के लिए भाजपा सरकार की अकर्मण्यता को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि इस सरकार ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। यह सरकार सिर्फ विज्ञापनों और भाषणों में चल रही है। जमीन पर सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। जनता त्रस्त है और अधिकारी मस्त हैं। छत्तीसगढ़ की जनता एक अदद अच्छी सड़क, साफ हवा और जाममुक्त सफर के लिए तरस रही है। भाजपा सरकार के आने के बाद से पूरे प्रदेश में सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं, उड़ती धूल फेफड़ों को छलनी कर रही है और ट्रैफिक जाम से जनता का हर दिन का सफर किसी टॉर्चर से कम नहीं है। नगरीय प्रशासन विभाग पूरी तरह फेल हो चुका है और मुख्यमंत्री जी सिर्फ वादों के महल बना रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा सरकार के मंत्री-संतरी स्मार्ट सिटी और विकसित छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जरा-सी बारिश या हवा से सड़कों पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जिससे लोग सांस की बीमारियों अस्थमा और एलर्जी का शिकार हो रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग पूरी तरह सुस्त पड़ चुका है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत और गतिमान विकास कार्यों को जानबूझकर रोका गया या उनकी गति धीमी कर दी गई। मेंटेनेंस के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है और जनता टैक्स देने के बावजूद नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर है। आम जनता, रोजमर्रा दफ्तर जाने वाले युवा, स्कूल-कॉलेज के छात्र और व्यापारी इस अव्यवस्था के सबसे बड़े शिकार हैं। ट्रैफिक जाम से न सिर्फ जनता का कीमती समय और ईंधन बर्बाद हो रहा है, बल्कि धूल और गंदगी से छोटे व्यापारियों की दुकानों का सामान भी खराब हो रहा है। दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, लोग घायल हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार में शहरी अधोसंरचना, सड़क सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण और समय पर मेंटेनेंस पर विशेष जोर दिया गया था। शहरों में सुलभ आवागमन और साफ-सफाई की जो व्यवस्था बनाई गई थी, उसे वर्तमान सरकार ने पूरी तरह चौपट कर दिया है। छत्तीसगढ़ की शांत और सुंदर राजधानी व अन्य शहरों को भाजपा ने धूल और गड्ढों का शहर बना दिया है। क्या छत्तीसगढ़िया जनता ने इसी लिए चुना है कि उसे बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़े? ढ़ाई साल से ऊपर हो गया आपकी सरकार को, क्या ढ़ाई साल में गड्ढा भरना भी भूल गए? जनता ने आपको काम करने के लिए चुना है, बहानेबाजी के लिए नहीं। छत्तीसगढ़ की जनता टैक्स पूरा दे रही है, तो फिर उसे मूलभूत सुविधाओं के नाम पर गड्ढे और धूल क्यों मिल रही है?

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!