March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं मिली – कांग्रेस

महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं मिली – कांग्रेस

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध में घोषणा किया था लेकिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है। सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया? भाजपा सरकार ने पहली और दूसरी किश्त देने के बाद महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं दे रही है। तीसरी किश्त देने का केवल बयानबाजी की गयी है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार जिन महिलाओं के खाते में तीसरी किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट आ गया है, लोकसभा चुनाव के पहले सभी महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया, आगे आयेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद हो जायेगी इसकी गारंटी है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित किया है कि झूठ, लफ़्फ़ाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का केवल शोषण कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर प्रदेश के 1 करोड़ 4 लाख महिला मतदाताओं में से अधिसंख्यक महिलाओं का इंतजार अब तक खत्म नही हुआ है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलायें पूरी तरह से ठगी गई, यही नहीं जिन्हे पात्र बताया उनका पैसा भी खातों में अब तक नही आये। ऐसे हितग्राहियों की बड़ी संख्या है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनते ही महिलाओं के खाता में 1 हजार रु. महीना ट्रांसफर करने का वादा किया था, दिसंबर माह में साय सरकार का गठन हो गया है और अभी जनवरी-फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई 5 माह हो चुका है और मात्र दो महीने की 2000 रु. राशि महिलाओं को दी गई है। यह महिलाओं के साथ धोखा और छल है। प्रदेश के 75 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, उनका उपहास न उड़ाये बल्कि सीधा 5 महीने की बकाया 5000 रु. की राशि खाता में जमा कराये।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews