August 17, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में बढ़ी प्रवेश की तिथि, छात्र हित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में बढ़ी प्रवेश की तिथि, छात्र हित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। ताकि पढ़ाई एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार संपन्न हो सके तथा सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित समय पर हो सके।

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सचिव उच्च शिक्षा श्री अविनाश चंपावत को निर्देशित किया था कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश तिथि को बढ़ाया जाए।

और मंत्री श्री वर्मा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहाँ छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!