August 2, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह पंडरी स्थित CAIT कार्यालय में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभा के अध्यक्ष श्री उमेश राठी, सचिव श्री सूरज राठी एवं कोषाध्यक्ष श्री दीपक बूब ने जानकारी दी कि समारोह में नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभा के चुनाव अधिकारी श्री सुशील जी लखोटिया का कार्यकारिणी द्वारा सम्मान किया गया।

advertisement…

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राठी उपस्थित रहीं।

विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ माहेश्वरी सभा के प्रदेश मंत्री श्री गजेंद्र चांडक, कोषाध्यक्ष श्री अजय सारडा, संगठन मंत्री श्री जगदीश चांडक, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री संदीप राठी, महेश सभा के अध्यक्ष श्री पवन झंवर, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राजेश तापड़िया एवं संगठन मंत्री श्री निलेश मुंधड़ा शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण काबरा, श्री राजेश मुंदड़ा एवं श्री सुनील मोदानी, संयुक्त मंत्री श्री रवि राठी, श्री विश्वनाथ राठी एवं श्री संजय हरनारायण मोहता तथा प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री प्रदीप बिहानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अध्यक्ष श्री उमेश राठी ने अपने कार्यकाल की प्रमुख घोषणाएँ करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों एवं दायित्वों की घोषणा की।

संरक्षक: श्री जगदीश झंवर, श्री प्रकाश महेश्वरी, श्री अजय सारडा

सलाहकार: डॉ. सतीश राठी, श्री महेश बिरला, श्री जीवनलाल लड्ढा, श्री प्रफुल्ल बूब, श्री सुशील लाहोटी, श्री नवरत्न महेश्वरी

सांस्कृतिक प्रभारी: श्री कमल लाहोटी

चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी: डॉ. शरद चांडक

बधाई संदेश प्रभारी: श्री मीतेश तापड़िया

विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी: श्री दीपक डागा, श्री राधेश्याम मुंदड़ा, श्री प्रकाश भट्टर, श्री प्रसन्ना गट्टानी

व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी: श्री राजीव मुंदड़ा, श्री योगेश सोमानी, श्री जितेंद्र लाहोटी

खेल प्रभारी: श्री राजू सोमानी

माहेश्वरी सभा के सचिव श्री आलोक बागड़ी, माहेश्वरी समाज के सचिव श्री गोविंद लाल राठी एवं महेश सभा के सचिव श्री रमेश झंवर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी सदस्य:

श्री मनोज एमल राठी, श्री मनोज राठी, श्री विष्णु सारडा, श्री वरुण महेश्वरी, श्री मुरली गिलड़ा, श्री ललित बागड़ी एवं श्री सुभाष राठी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ माहेश्वरी महिला समिति की सचिव श्रीमती नंदा भट्टर की उपस्थिति रही तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें समाजहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!