July 24, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलो गांजा की खेप आई10 कार समेत जब्त…

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलो गांजा की खेप आई10 कार समेत जब्त…

13.24 लाख का गांजा, 3 लाख की कार सहित कुल 16.24 लाख की संपत्ति जब्त।
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) का तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया रिमांड पर।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह : “नशे के नेटवर्क को खत्म करना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता, ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार प्रहार जारी रहेगा”

हरियर एक्सप्रेस, रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा की बड़ी खेप ले जा रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 26.484 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त आई10 कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार ओडिशा सीमा से गांजा तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की आई10 कार क्रमांक OD-15-P-1800 में ओडिशा से अवैध गांजा लेकर लैलूंगा-पत्थलगांव मार्ग से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर संभावित मार्ग पर नाकाबंदी कराई। उप निरीक्षक चंद्रकुमार सिंगार के नेतृत्व में कटकलिया-फोकटपारा तिराहा के पास घेराबंदी की गई।


नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की कार आते दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अर्जुन उपाध्याय (24 वर्ष), निवासी कैथापुर, थाना राजा तालाब, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) बताया तथा ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की।
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी लेने पर कार के भीतर 13 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से सीलबंद गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर कुल 26.484 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 13,24,200 रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त आई10 कार जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है, भी जब्त की। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 16,24,200 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, उप निरीक्षक चंद्रकुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद चौहान, आरक्षक शशिभूषण उरांव तथा आरक्षक राजू तिग्गा की सराहनीय भूमिका रही।
👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश
“रायगढ़ जिले की सीमाओं का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी और कार्रवाई लगातार तेज की गई है। नशे के कारोबार में संलिप्त प्रत्येक तस्कर के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!