July 21, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

कुदाल, लाठी एवं अन्य हथियारों से लैस होकर खेत में जबरन प्रवेश कर मारपीट का मामला…

कुदाल, लाठी एवं अन्य हथियारों से लैस होकर खेत में जबरन प्रवेश कर मारपीट का मामला…

हरियर एक्सप्रेस, जशपुर। जिले के आजाक थाना में ग्राम टुकूपखना, थाना पत्थलगांव निवासी प्रार्थी संजय बड़ा एवं उनके परिवार की लिखित शिकायत पर 17 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 02/2026 दर्ज किया गया है।

advertisement…

शिकायत के अनुसार, प्रार्थी एवं उनका परिवार ग्राम टुकूपखना स्थित अपनी पैतृक भूमि पर धान की खेती कर जीवन-यापन करता है। दिनांक 17 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे आरोपियों ने एक राय होकर कुदाल, लाठी एवं अन्य हथियारों से लैस होकर खेत में जबरन प्रवेश किया तथा जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी परिवार को खेत से बाहर खदेड़ दिया।

आरोप है कि आरोपियों ने दो ट्रैक्टरों से खेत में खड़ी धान की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया तथा भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर प्रार्थी की माता मीलो बड़ा के साथ मारपीट कर उन्हें धक्का देकर गिराया गया,

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि बीच-बचाव करने पहुंची प्रार्थी की बहन ससीता बड़ा के साथ आरोपियों ने अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की तथा बलात्कार करने की धमकी देते हुए जबरन घसीटने का प्रयास किया। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रार्थी की शिकायत पर अजाक थाना जशपुर में आरोपियों भगवानों यादव, प्रेमचंद, नरेन्द्र यादव, पदमन, दिलबंधु, जगबंधु, नवीन यादव, बिछी यादव, दसई यादव एवं गरीब साय (सरपंच) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 189, 191, 329, 324, 115, 74, 351(2), 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराएं 3(1)(f), 3(1)(w)(i), 3(1)(द), 3(1)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

जशपुर पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!