July 14, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

कांग्रेसजनों ने मनाया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन…

कांग्रेसजनों ने मनाया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन पूरे उत्साह और सादगी के साथ मनाया। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सपत्नीक सुबह देवेन्द्र नगर के ऑफिसर कॉलोनी में भगवान भोलेनाथ के मंदिर में दर्शन करने के बाद वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया। उसके बाद वे नकटी के प्रभावितों से मिलने नकटी गांव गये तथा उनके दुख में सहभागी बने।

श्री दीपक बैज राजीव भवन में दोपहर 12 बजे से देर शाम तक कांग्रेसजनों एवं जन सामान्य से मिलते रहे। पूरे प्रदेश से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई देने के लिए राजीव भवन आये थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, बस्तर विधायक एवं उप नेताप्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक एवं उपसचेतक दिलीप लहरिया, डौण्डीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, धरमजयगढ़ विधायक लालजी सिंह राठिया, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, गुण्डरदेही विधायक कुवर सिंह निषाद, खुज्जी विधायक भोला राम साहू, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, लैलुंगा विधायक विद्यावती सिदार, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, सराईपाली विधायक चातुरी नंद, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, कसडोल विधायक संदीप साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, महामंत्री दीपक मिश्रा, महामंत्री सकलेन कामदार सहित बड़ी संख्या में विधायक गण, प्रदेश पदाधिकारी बधाई देने राजीव भवन पहुंचे थे।

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के नेतृत्व में राजीव भवन में जन्मदिन को व्यवस्थित मनाने की पूरी तैयारी की गयी थी। जन्मदिन के आयोजन में ढोल एवं फटाखे से परहेज किया गया तथा जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मनाया गया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रक्तदान भी किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!