June 29, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

35 लीटर महुआ शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…

35 लीटर महुआ शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…

ग्राम रनभांठा में लगातार 5 रेड कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज हुए प्रकरण।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार जारी है सख्त अभियान।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 जून 2026 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुसौर पुलिस ने ग्राम रनभांठा में अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना पर एक के बाद एक पांच स्थानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 5 आरोपियों को कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा सभी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम रनभांठा नया तालाब क्षेत्र में सबसे पहले खीर प्रसाद खुंटे (34 वर्ष), निवासी टपरदा के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। दूसरी कार्रवाई में कार्तिक राम जांगड़े (54 वर्ष), निवासी टपरदा के पास से 6 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। तीसरी कार्रवाई में जय कुमार अनंत (27 वर्ष), निवासी रनभांठा से 7 लीटर, चौथी कार्रवाई में लम्बोदर सिदार (26 वर्ष), निवासी रनभांठा से 8 लीटर तथा पांचवीं कार्रवाई में घासीदास अनंत (22 वर्ष), निवासी रनभांठा से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों ने अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब रखना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त कर सीलबंद किया।

पांचों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,000 है, जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय, डोल नारायण साव, चन्द्रहास नायक, श्याम दास महंत, आरक्षक रामचरण खाण्डेकर, दिलीप सिदार, ठंडाराम गुप्ता एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!