June 19, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

शिक्षकों की कमी होगी दूर – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षकों की कमी होगी दूर – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

बलौदाबाजार में शाला प्रवेश उत्सव का आगाज।

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने किया मिशन उत्कर्ष 2027 का शुभारंभ।

जिले के स्कूलों में डीएमएफ फंड से रखे जाएंगे 400 से अधिक शिक्षक।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के बलौदाबाजार के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने स्कूल पहुंचे नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया। समारोह में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण सामग्री और सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल का वितरण भी किया गया।

शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए डीएमएफ मद से राशि स्वीकृत…

समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए डीएमएफ मद से राशि स्वीकृत करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसके तहत जल्द ही 400 से अधिक शिक्षकों को मानदेय के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

मिशन उत्कर्ष 2027 की भी शुरुआत…

मंत्री श्री वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निष्ठा और लगन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका डटकर मुकाबला करें। उन्होंने बच्चों को जीवन में अच्छी संगति चुनने की भी सीख दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन की एक विशेष पहल मिशन उत्कर्ष 2027 की भी शुरुआत की गई।

हर महीने मॉडल प्रश्न पत्रों के आधार पर टेस्ट लिया जाएगा…

कलेक्टर ने इस नवाचार की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों की कमी का डिजिटल समाधान किया जाएगा। इसके तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए जिले के उत्कृष्ट व्याख्याताओं की विषयवार टीम बनाई गई है। जिस स्कूल में किसी विषय के शिक्षक नहीं होंगे, वहाँ यह टीम ऑनलाइन क्लास लेगी। बच्चों की तैयारी को मजबूत करने के लिए हर महीने मॉडल प्रश्न पत्रों के आधार पर टेस्ट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाला प्रवेश उत्सव पूरे जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है ताकि नए बच्चों को स्कूलों में एक सकारात्मक और बेहतर वातावरण मिल सके। इस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!