June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

कौशिक के बाद भाजपा विधायक से ठगी राज्य में कोई सुरक्षित नहीं – कांग्रेस

कौशिक के बाद भाजपा विधायक से ठगी राज्य में कोई सुरक्षित नहीं – कांग्रेस

भाजपा आलाकमान शुरू से छत्तीसगढ़ काके एटीएम समझता रहा है।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ सायबर ठगी इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार का खौफ अपराधियों में खत्म हो चुका है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। कुछ दिन पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक का सरेआम मोबाईल लूट लिया जाता है। भाजपा के विधायक के साथ ठगी हो जाती है और ठगी ऐसे विधायक के साथ हो जाती है जो पेशे से अधिवक्ता है। इस घटना से अनुमान लगाया जा सकता है कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद है कि ऑफलाइन, ऑनलाईन ठगी हो रही है। लूट, हत्या, चाकूबाजी की घटना अब आम हो गया है। कोई भी सुरक्षित नही है। जब भाजपा के दो विधायक के साथ इस प्रकार की घटना हो सकती है तो आम आदमी के साथ क्या नही हो सकता।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुरंद मिश्रा पढ़े लिखे विधायक है वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीए के नाम पर ठगी के शिकार कैसे हो सकते है। इसका मतलब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पीए को पहले भी पैसा देते रहे है तभी उन्होंने उसकी मांग पर बिना शंका किये तत्काल ऑनलाइन पैसे भेज दिया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के आलाकमान के लोग छत्तीसगढ़ को एटीएम समझते रहे है, यह कोई नई बात नहीं है। पहले खुलासा हुआ था कि भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता ने छत्तीसगढ़ में सत्ता में हुए लोगों से 1500 करोड़ रू. मांगा इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, इस बारे में सरकार के तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया। स्वयं पुरंदर मिश्रा ने इस संबंध में थाने में शिकायत किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय का सोशल मीडिया देख रहे एक व्यक्ति के गिरफ्तारी की बाते भी खूब चर्चा मंे थी। छत्तीसगढ़ से लगातार नोटों से भरी गाड़ी गुजरात के लिए जाते हुऐ पकड़ाना संयोग मात्र नहीं है। लोग जानना चाहते है गुजरात किसके पास यह पैसा भेजा जा रहा था। इन घटनाक्रमों को भाजपा ने एटीएम कार्ड समझ रखा है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!