June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

दुर्ग में सनसनी: पति-पत्नी ने दो बच्चों की हत्या के बाद लगाई फांसी…

दुर्ग में सनसनी: पति-पत्नी ने दो बच्चों की हत्या के बाद लगाई फांसी…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। दुर्ग के आर्य नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पति-पत्नी ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतकों की पहचान गोविंद साहू, उनकी पत्नी और दो बच्चों के रूप में हुई है। मौके से मिले सुसाइड नोट में गोविंद साहू ने आर्थिक तंगी को इस आत्मघाती कदम की वजह बताया है। नोट में लिखा गया है कि बच्चों को इस दुनिया में वे खुद लाए थे, इसलिए उन्हें अपने साथ ले जा रहे हैं और इसके लिए परिवार का कोई सदस्य जिम्मेदार नहीं है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी ने फांसी लगाने से पहले बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी के मुताबिक परिवार कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी और पुरी जगन्नाथ धाम दर्शन के लिए गया था। गुरुवार रात परिवार ने साथ में खाना खाया, बच्चों को आइसक्रीम और मिठाई खिलाई और फिर सभी अपने कमरे में सोने चले गए।

सुबह देर तक कोई बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया, जहां का दृश्य देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे, जबकि पति-पत्नी ने फांसी लगा ली थी। यह दृश्य देखकर गोविंद की मां बेहोश हो गई।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!