June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

चलती बाइक से गिर कर सीधे पिकअप के नीचे आया युवक, मौके पर ही हो गई मौत…

चलती बाइक से गिर कर सीधे पिकअप के नीचे आया युवक, मौके पर ही हो गई मौत…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान यशवंत निषाद के रूप में हुई है, जो अमलीडीह गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से मगरलोड क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक सड़क पर गिरते ही पास से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप उसकी चपेट में आ गई। वाहन का पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे का पूरा दृश्य रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक अचानक बाइक समेत सड़क पर गिरता है और उसी समय बगल से गुजर रही पिकअप उसे कुचल देती है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस जांच में जुटी…

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बाइक का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!