June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा: कार से बरामद हुआ 9.817 करोड़ का गोल्ड, गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार

वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा: कार से बरामद हुआ 9.817 करोड़ का गोल्ड, गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, महासमुंद। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोने से भरी एक कार को पुलिस ने पकड़ा है। कार के अंदर 9 करोड़ से ज्यादा का सोना मिला। साथ ही तीन आरोपियों को भी पकड़ा गया। आरोपियों से जब ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो आरोपियों ने किसी तरह का कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपी गुजरात के रहने वाले है।

ये पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। रेहटीखोल चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा से आ रही कार जीजो 03 एमपी 4230 को रूकवाया गया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे बने गुप्त चैंबर मिले। चैंबर को जब खुलवाया गया तो उसके नीचे 7512.488 ग्राम सोने से भरे पीठू बैग मिले।

बैगों के अंदर सोने की ज्वेलरी भरी हुई थी। गोल्ड से भरे बैग देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। तीनों से ज्वेलरी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन दस्तावेज पेश नहीं किया गया। तीनों युवक पूछताछ में गुजरात के निवासी होना बताए। आरोपियों का नाम जयेश अकबरी, सुनीत कारेना, रूशी अग्रावत है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया और आयकर विभाग व डीआरआई की टीम को इसकी सूचना दी। मामले में अब आगे की जांच कार्रवाई डीआरआई टीम के द्वारा की जा रही है

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!