June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

जनचौपाल में कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंस को रोकने वाले कलेक्टर एसपी पर हो कार्यवाही…

जनचौपाल में कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंस को रोकने वाले कलेक्टर एसपी पर हो कार्यवाही…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंस को मुख्यमंत्री के जनचौपाल कार्यक्रम में जाने से रोकने वाले कलेक्टर एसपी पर कार्यवाही की मांग करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की नारी वंदन की ढोंग औऱ आधी आबादी को उसका हक़ देने की दावों की पोल खुल गई जब कांग्रेस के महिला विधायक शेषराज हरवंस को उनके पॉमगढ़ विधानसभा

के ग्राम कोसला के जनचौपाल में जाने से कलेक्टर एसपी के द्वारा रोक दिया गया।क्या भाजपा सरकार में महिला जनप्रतिनिधि का यही सम्मान है?इसी को महिला सशक्तिकरण कहते है?महिला विधायक को जनता के प्रति कर्तव्य निभाने से क्यों रोका गया? कलेक्टर एसपी को जनचौपाल में महिला विधायक को आने से रोकने किसने निर्देश दिया? ये कैसा गोपनीय जनचौपाल है?जिला प्रशासन आखिर क्या छुपाना चाहती थी?जनचौपाल का मतलब खुली चर्चा होती है जब जनप्रतिनिधि को रोका गया ऐसे में जनता की क्या खाक सुनी जायेगी?आखिर इतना डर किस बात का?महिला विधायक को जनचौपाल में जाने से रोकने वाले कलेक्टर एसपी पर कड़ी कार्यवाही हो.सरकार सुनिश्चित करे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल में लोकतांत्रिक अधिकार को खत्म किया जा रहा है।सरकार में बैठे लोगो की आलोचना सुनने की क्षमता खत्म हो गई है।ढाई साल में सरकार के प्रति हर वर्ग में भारी नाराजगी है।सरकार पूरी तरह फैल हो गई है।सनस्याओ का अंबार लग गया है।जनता के गुस्सा से बचने हर तरफ सिर्फ तानाशाही चलाई जा रही है।प्रशासनिक अराजकता चरम सीमा में है सरकार का नियंत्रण प्रशासन में नही है।जनता अपनी समस्याओं को लेकर विभागों का चक्कर लगा रही है।सरकार तिहार जन चौपाल का आयोजन प्रोपोगंडा करने कर रही है।इन आयोजनों में भी जनता को राहत नही मिल रहा है विपक्ष के जनप्रतिनिधि जब जनता की आवाज उठाते है तो उन्हें सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर रोका जाता है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज की जाती है।कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता भाजपा सरकार के तानाशाही से डरने वाले नही है जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!