June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

राजधानी में बम बनाया जा रहा, गैंगवार हो रहा, गोली मारकर हत्या हो रही और क्या बचा सरकार – कांग्रेस

राजधानी में बम बनाया जा रहा, गैंगवार हो रहा, गोली मारकर हत्या हो रही और क्या बचा सरकार – कांग्रेस

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी में बम बनाये जाने का सामान मिलने पर कांग्रेस ने कहा कि राजधानी के उरला क्षेत्र में एक घर से बड़ी मात्रा में बम बनाया जा रहा था। कल ही मेकाहारा के पास गैंगवार हो रहा था, घंटों सड़क पर चाकू, तलवार, फरसा लहराये जा रहे थे। गोली मारकर दो युवतियों की हत्या कर दी गयी। पुराने विधानसभा के पास व्यापारी से एक करोड़ की लूट हो गयी। सरकार और भाजपा कहती है कि सब ठीक है, प्रदेश और राजधानी की कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। सरकार बता दे कि अपराध का स्तर किस हद तक बढ़ेगा कि तब वह मानेगी की प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। राजधानी सहित प्रदेश में बढ़ी अपराध की घटनाएं सब्र बर्दाश्त के बाहर होते जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में बेलगाम हो चुके है, रोज हो रही लूट, चोरी, डकैती, चाकूबाजी, हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से राजधानी में सहित पूरे प्रदेश में भय का माहौल है, रायपुर में लूट, हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता भयावह हत्या की एक दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आपराधिक तत्व इतने बेखौफ हो गये है कि उनमें पुलिस का भय जरा भी नहीं बचा है। राह चलते किसी को भी चाकू मार दी जा रही, सड़कों पर खुलेआम हत्या हो रही है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की आठ घटनाएं हो चुकी है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। राजधानी रायपुर चाकूपुर बन गया है। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रोज ही हत्याएं हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिये अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाएं बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!