June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में लिया तीन महत्वपूर्ण बैठकें…

कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में लिया तीन महत्वपूर्ण बैठकें…

महिला आरक्षण पर भाजपा को बेनकाब करने कांग्रेस प्रदेश, जिलों, ब्लाकों में करेगी कार्यक्रम।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में तीन महत्वपूर्ण बैठकें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव गण एस सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू की उपस्थिति में लिया। पहली बैठक कांग्रेस के विधायकों की हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने विधायकों से उनके क्षेत्र की समस्याओं, मुद्दों और सांगठनिक गतिविधियों के बारे में चर्चा किया। दूसरी बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों तथा तीसरी बैठक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की हुई। इस बैठक में नगर, ब्लाक एवं मंडल कमेटी की गठन की समीक्षा, कांग्रेस ग्राम पंचायत कमेटी, वार्ड एवं बूथ कमेटी गठन की समीक्षा, भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर फैलाये जा रहे झूठ, भ्रम के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा, भाजपा सरकार के नाकामियों एवं वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाने के कार्ययोजना पर चर्चा की गयी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि महिला आरक्षण तो सितंबर 2023 में पारित हो चुका है, भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती वह अपनी राजनैतिक सुविधा के अनुसार परिसीमन चाहती है। आज वे महिला आरक्षण 2023 को लागू करे। कांग्रेस और पूरा विपक्ष साथ देगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर भाजपा के झूठ को बेनकाब करने कांग्रेस वार्डों, ब्लाको, जिलों और प्रदेश में कार्यक्रम करेगी तथा हमें जनता को सच्चाई बताना है। उन्होंने महिला आरक्षण पर कार्यक्रम की रूपरेखा शीघ्र बनाने के निर्देश भी प्रदेश कांग्रेस को दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक में पिछले माह के कार्यो तथा सांगठनिक गतिविधियों तथा संगठन सृजन के बारे में विस्तृत प्रतिवेदन दिया तथा उन्होंने जिला, ब्लाक कार्यकारिणी तथा बूथ एवं ग्राम कमेटियों के गठन की जानकारी बैठक में रखी तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों को पीसीसी के द्वारा दिये गये टारगेट समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया।

नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने कहा कि महिला आरक्षण के संबंध में विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा किस प्रकार से भाजपा के दुष्प्रचार को बेनकाब किया उसकी जानकारी दी तथा जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों को इसको आगे बढ़ाने को कहा।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी अपने विचार रखते हुए महिला आरक्षण पर भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब निचले स्तर तक ले जाने की बात कही।

बैठक में एआईसीसी सचिव एवं सह-प्रभारी एस.ए. संपत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी सह-सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार उपस्थित थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने विधायक गण बस्तर विधायक एवं उप नेताप्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक एवं उपसचेतक दिलीप लहरिया, डौण्डीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, धरमजयगढ़ विधायक लालजी सिंह राठिया, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही विधायक कुवर सिंह निषाद, खुज्जी विधायक भोला राम साहू, मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मडावी, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, लैलुंगा विधायक विद्यावती सिदार, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, सराईपाली विधायक चातुरी नंद, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, कसडोल विधायक संदीप साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, धमतरी विधायक ओंकार साहू, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल से उन्होंने वन टू वन चर्चा किया।

बैठक में जिला अध्यक्षगण रायपुर शहर श्रीकुमार मेनन, रायपुर ग्रामीण पप्पू बंजारे, बलौदाबाजार सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, गरियाबंद सुखचंद बेसरा, महासमुंद द्वारिकाधीश यादव, धमतरी तारिणी चंद्राकर, बालोद चंद्रेश हिरवानी, दुर्ग शहर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, भिलाई शहर मुकेश चंद्राकर, बेमेतरा आशीष छाबड़ा, राजनांदगांव शहर जितेन्द्र उदय मुदलियार, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ सुरजीत सिंह ठाकुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कोमल दास साहू, कवर्धा नवीन जायसवाल, जगदलपुर शहर सुशील मौर्य, बस्तर ग्रामीण प्रेमशंकर शुक्ला, सुकमा हरीश लखमा, नारायणपुर राजेश कुमार दीवान, कोण्डागांव रवि घोष, बीजापुर लालू राठौर, कांकेर बस्तर यादव, बिलासपुर शहर सुधांशु मिश्रा, बिलासपुर ग्रामीण महेन्द्र गंगोत्री, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही गजमती भानु, मुंगेली घनश्याम वर्मा, कोरबा शहर मुकेश कुमार राठौर, कोरबा ग्रामीण मनोज चैहान, जांजगीर-चांपा राजेश अग्रवाल, सक्ति रश्मि गबेल, रायगढ़ शहर शाखा यादव, रायगढ़ ग्रामीण नागेन्द्र नेगी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तारचंद देवांगन, जशपुर यू.डी. मिंज, सूरजपुर शशि सिंह कोर्राम, कोरिया प्रदीप गुप्ता, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अशोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!